Breaking News :
>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत तैयारियों का जायजा लेने के लिए AIIMS ऋषिकेश पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून/ ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत तैयारियों का जायजा लेने के लिए एम्स पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सात अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। यहां वह पीएम केयर फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह पूरे देश में 162 आक्सीजन प्लांट का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (SPG) के आईडी एस सुरेश के नेतृत्व में एसपीजी की टीम ने एक रोज पूर्व एम्स की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली थी। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार, एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी यहां पहुंच गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत भी यहां पहुंचे। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं भी यही मौजूद हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS के निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी, एसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!