Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में धीरे-धीरे कोरोना महामारी समाप्ति की ओर : बीते 24 घंटों में कोरोना के करीब 18 हजार नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में धीरे-धीरे कोरोना महामारी खत्म होने के कगार पर आ गई है। देश में कोरोना संक्रमण 209 दिनों बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के करीब 18 हजार नए मामले सामने आए हैं। ये 209 दिनों में सबसे कम कोरोना केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,346 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 263 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 29, 639 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,52,902 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 200 दिनों में सबसे कम हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल मामले के 0.75 फीसदी हैं, जो मार्च 2021 के बाद सबसे कम है, जबकि रिकवरी दर 97.93 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2021 के बाद से सबसे अधिक है।

कोरोना महामारी को लेकर सोमवार को भी राहत की खबर आई। सोमवार को कोरोना के 20799 मामले नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हुई। रविवार को कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए थे और 244 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए थे। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 24,354 मामले सामने आए थे जबकि 234 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं शुक्रवार की बात करें तो बीते 24 घंटे में 26,727 नए संक्रमित मरीज मिले थे और 277 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 28,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!