Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान से जनसंपर्क अभियान की करेंगे शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 मई 2023, नई दिल्ली। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस राजस्थान की सत्ता में वापसी पर है। इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए अजमेर को चुना है। ऐसे में ये जानना जरुरी है कि आखिर बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए अजमेर को ही क्यों चुना और प्रधानमंत्री के यहां रैली करने से कितनी सीटों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

भाजपा का राजस्थान पर पूरा फोकस

दरअसल, राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल देश में लोकसभा का चुनाव होना है। हाल ही में बीजेपी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस उन राज्यों पर है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें एक राज्य राजस्थान भी है। यहां इस साल के अंत (दिसंबर) में चुनाव होना है।

अजमेर से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में 9 साल पूरे होने पर देश भर में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान को शुरू करने का फैसला किया है। इसी के तहत ही पीएम मोदी आज इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से करेंगे। भाजपा का दावा है कि पीएम मोदी की इस रैली में करीब दो लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है।

अजमेर के आसपास की आठ लोकसभा क्षेत्रों में 64 सीटें आती हैं

  • प्रधानमंत्री मोदी के इस सभा के जरिए बीजेपी अजमेर के आसपास की आठ लोकसभा सीटों को भी साधने में जुटी है।
  • इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 64 सीटें आती हैं। हालांकि, बीजेपी का पूरा फोकस करीब 45 विधानसभा सीटों पर हैं, जो अजमेर से बिलकुल नजदीक हैं।
  • पीएम मोदी की रैली के लिए आठ लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
  • इन 45 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 20 सीटें हैं। इसके अलावा 20 सीटें कांग्रेस के पास है और बाकी सीटें अन्य दलों के पास है।

सचिन पायलट के गढ़ में सेंध लगाने में जुटी BJP

ये भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी के अजमेर से अभियान की शुरुआत करने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि कांग्रेस नेता और  राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजमेर से ही आते हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए पीएम मोदी की रैली के लिए अजमेर के चुनना एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

पिछले 8 महीने में प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान का यह छठा दौरा है

प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 8 महीने में राजस्थान का यह छठा दौरा है। राजस्थान चुनाव में कोई कसर न छूटे इसके लिए BJP हर कमी को दूर करना चाहती है। साथ ही भाजपा का फोकस यहां के जातिगत वोटरों पर भी है। अजमेर के आसपास के क्षेत्र में जाट और मुस्लिमों की बड़ी संख्या है। राजस्थान की सियासत में मुस्लिम वोटर कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करते रहे हैं, जबकि कांग्रेस को जाट वोटरों का भी साथ मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने अजमेर दौरे के दौरान पुष्कर में करेंगेब्रह्मा मंदिर के दर्शन

विदित रहे कि प्रधानमंत्री मोदी अपने अजमेर दौरे के दौरान पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा के लिए एक विशाल पंडाल बनाया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजपा नेताओं को दी गई है, ताकि प्रधानमंत्री मोदी की सभा को भव्य और आलीशान बनाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!