Breaking News :
>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>​85 वर्षीय बुजुर्ग माता के उत्पीड़न पर सख्त हुआ राज्य महिला आयोग>>ऋषिकेश में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई>>डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक>>दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी
उत्तर-प्रदेश

लखनऊ में गुलाचीन मंदिर के पास देर रात भीषण हुआ भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 मई 2023, लखनऊ। अलीगंज में गुलाचीन मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी स्कार्पियो के नीचे फंस गई। स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहें पर चालक ने स्कार्पियो नहीं रोकी। हादसे में चारों की मौत हो गई।

अंत में स्कार्पियो एक खंभे से टकरा कर रुक गई। घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति और दोनों बच्चों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंट्रर में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर के पीआरओ ने चारों की मौत की पुष्टि की। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर चारों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मृतक स्कूटी चालक की शिनाख्त सीतापुर निवासी राम सिंह (35) के रूप में हुई। अन्य मृतकों में राम सिंह की पत्नी और दो बच्चे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रही थी। गुलाचीन मंदिर से करीब 100 मीटर पहले स्कूटी में टक्कर लगी। स्कूटी सवार सभी लोग स्कार्पियो के नीचे आ गए। स्कूटी और लोग स्कार्पियो में फंसकर घिसट रहे थे। घिसटने की तेज आवाज आ रही थी। चिंगारियां निकल रही थीं। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!