Breaking News :
>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न
उत्तराखण्डपिथौरागढ़सामाजिक गतिविधियाँ

जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुआ सामाजिक अधिकारिता शिविर, 127 दिव्यांग जनों को वितरण किए गए निःशुल्क सहायक उपकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 मई 2023, पिथौरागढ़। दिव्यांग जनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाने के उद्देश्य से विकास भवन प्रांगण में जिला प्रशासन के तत्वाधान में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका पिथौरागढ़ अध्यक्ष राजेंद्र रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी द्वारा 127 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपिका बोहरा ने अपने सम्बोधन में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी अंग के न रहने पर मानसिक रूप से कमजोर न पड़े। अपने आप को मजबूत बनाये। स्वरोजगार व रोजगार पाने के लिए प्रयास करें। प्रशिक्षण लें तथा कुछ न कुछ कार्य अवश्य करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2021-22 में एडिप योजना के अन्तर्गत जनपद में 127 दिव्यांगजनों का परीक्षण हुआ था, जिन्हें मंगलवार को शिविर का आयोजन कर सहायक उपकरण वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग जनों को व्हील चेयर, सीपी चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट कैन, रोलेटर, छड़ी, बैशाखी, मानसिक बच्चों की किट आदि वितरित किये गये हैं।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाये गये। इन दिव्यांगों को आगामी समय में सहायक उपकरण वितरित किए जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!