Breaking News :
>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

18 को केदारनाथ और 19 मई को बदरीनाथ के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आपाधापी से निबटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 मई को केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ जाएंगे। 19 मई को वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। केदारनाथधाम के प्रति तो उनकी अगाध आस्था है। एक दौर में नमो ने केदारनाथ के नजदीक ही गरुड़चट्टी में साधना की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह अक्सर केदारनाथ आते रहे हैं। पिछली बार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने व बंद होने के अवसर पर भी वह मौजूद रहे थे। इस मर्तबा लोस चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वह केदारनाथ नहीं आ पाए थे।

अब जबकि लोस चुनाव अंतिम चरण में है तो उनकी उत्तराखंड यात्रा का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री 18 मई को केदारनाथ और 19 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि वह 18 मई को बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मशीनरी सक्रिय हो गई है। इस सिलसिले में बुधवार को एसपीजी ने केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने एसपीजी की टीम के साथ केदारनाथ मंदिर परिसर, वीआइपी हेलीपैड, हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक के पैदल मार्ग और मंदिर के ठीक सामने वाले पैदल मार्ग की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

एसपीजी के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक भी ली। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ में रुद्रमहाभिषेक पूजा कर बाबा केदार से दोबारा पीएम बनने का आशीर्वाद लेंगे। वह केदारनाथ में शाम की आरती में भी शामिल हो सकते हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि अभी पीएम का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के 19 मई को बदरीधाम के कार्यक्रम को देखते हुए एसजीपी की टीम बदरीनाथ धाम पहुंच चुकी है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान भी बदरीनाथ में डेरा डाले हैं। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों की बैठक भी होनी है।

पीएम भ्रमण के दौरान केदारनाथ में निर्बाध रहेगी विद्युत आपूर्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर बिजली कोई खलल न डाले इसके लिए ऊर्जा निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस दौरान मुख्य अभियंता वितरण गढ़वाल क्षेत्र एमएल प्रसाद को गुप्तकाशी में कैंप करने के लिए कहा गया है। साथ ही एक अधीक्षण अभियंता को केदारनाथ में तैनात कर वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही वहां जनरेटर आदि की व्यवस्था भी की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 मई को केदारनाथ का दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री 19 को के दारनाथ से प्रस्थान करेंगे। दौरे में विद्युत व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से पूरी तैयारी की गई है। निदेशक परिचालन अतुल अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अभियंता वितरण खंड गढ़वाल क्षेत्र एमएल प्रसाद को गुप्तकाशी में कैं प करने को कहा गया है। यहीं से केदारनाथ के लिए बिजली सप्लाई की जाती है। उन्हें निकटतम क्षेत्र से कर्मियों की पर्याप्त तैनाती को कहा गया है।

इसके साथ ही अधीक्षण अभिंयता विद्युत वितरण खंड टिहरी डीएस खाती 18 मई से 19 मई तक केदारनाथ में तैनात रहेंगे और विद्युत व्यवस्था सुचारू रखेगें। अधीक्षण अभियंता कर्णप्रयाग, ईई श्रीनगर भी केदारनाथ में ही रहेगें। उन्हें जनरेटर आदि की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। इसके अतिरिक्त गुप्तकाशी, गौरीकुंड, लिमचौली व केदारनाथ में एसएसओ को भी तैनात किया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को आज से ही केदारनाथ पहुंचकर व्यवस्थाएं बनाने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!