Breaking News :
>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

वन विभाग के मुखिया को विदेश यात्रा की अनुमति पर मंत्री नाराज, कुर्सी छोड़ने की धमकी

देहरादून।  वन विभाग के मुखिया जय राज को विदेश यात्रा की अनुमति का मुद्दा तूल पकड़ गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इस मामले में उन्हें बाईपास करने पर प्रमुख सचिव कार्मिक को सख्त लहजे में पत्र तो लिखा ही, साथ ही यह कहने से भी गुरेज नहीं किया कि उन्हें मंत्री पद का कोई मोह नहीं। अगर इसी तरह का रवैया उनके साथ जारी रहा तो वह अपनी कुर्सी छोड़़ने  में भी देरी नहीं करेंगे।

वन विभाग के मुखिया जय राज समेत चार वनाधिकारियों को 26 मई तक लंदन व पोलैंड दौरे के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने अनुमति दी है। वन मंत्री का कहना है कि निचले स्तर के अधिकारियों की फाइल तो अनुमोदन के लिए उनके पास आई, मगर विभाग के मुखिया को अनुमति देने से संबंधित फाइल उन तक नहीं पहुंची। वर्तमान में जंगलों की आग को देखते हुए विभाग प्रमुख के विदेश दौरे की अनुमति से वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत बेहद खफा हैं।

डॉ. रावत ने इस सिलसिले में प्रमुख सचिव कार्मिक को पत्र लिखकर इस परिपाटी पर गहरी नाराजगी जताई है। साथ ही दो टूक कहा है कि उनसे संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को विदेश दौरों के संबंध में अनिवार्य रूप से उनका अनुमोदन प्राप्त किया जाए। मीडियाकर्मियों से बातचीत में डॉ. रावत ने कहा कि वनों की आग के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील वक्त है, ऐसे में विभाग प्रमुख को विदेश दौरे की अनुमति देना गलत है।

डॉ. रावत ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि पूर्व में उनके विभागों में कार्मिकों की तैनाती से लेकर विदेश दौरों पर भेजने के संबंध में उन्हें अंधेरे में रखा गया। यह परिपाटी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद के और अधिकारियों के अधिकारों के बारे में जानकारी है। गुड गवर्नेंस के लिए रूल्स आफ बिजनेस का उल्लंघन करना ठीक नहीं है।

खफा वन मंत्री यहीं नहीं रुके और कहा कि उन्हें पद का कोई लालच नहीं है। यदि सबकुछ ऐसा ही चलता रहा तो कुर्सी छोडऩे से भी पीछे नहीं हटेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नौकरशाही मंत्रियों व विधायकों को कुछ समझ ही नहीं रही। उस पर अंकुश जरूरी है।

एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी कोई दुश्मनी थोड़े ही है। मुख्यमंत्री के पास कई विभाग हैं। रुटीन में उनके पास फाइल आई होगी तो उनके द्वारा दस्तखत कर दिए गए होंगे।

पहले भी जता चुके हैं नाराजगी

नौकरशाही के रवैये पर कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत पूर्व में भी नाराजगी जता चुके हैं। कार्मिक विभाग द्वारा आयुष में रजिस्ट्रार का जिम्मा एडीएम को सौंपे जाने पर उन्होंने सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा लोस चुनाव की आचार संहिता से पांच दिन पहले वन विभाग में हुए तबादलों से संबंधित पत्रावली में अनुमोदन न लिए जाने पर भी डॉ.रावत नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

कमजोर करने वाले चले गए

डॉ. रावत एक प्रश्न पर कहा कि उन्हें कोई कमजोर क्यों करेगा। कमजोर करने वाले तो चले गए। लोकतंत्र में जनता ही ताकतवर और कमजोर बनाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!