Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
मनोरंजन

Amitabh Bachchan के साथ कॉमेडी करेंगे Ayushmann Khurrana, फ़िल्म का टाइटल है ज़बर्दस्त!

मुंबई। Amitabh Bachchan Ayushmann Khurrana in Gulabo Sitabo उम्र के इस मोड़ पर भी अमिताभ बच्चन अपने किरदारों और फ़िल्मों के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट करते आ रहे हैं। यंग एक्टर्स के साथ जोड़ी बनाकर अमिताभ एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब ‘अंधाधुन’ स्टार आयुष्मान खुराना के साथ बच्चन एक कॉमेडी फ़िल्म में नज़र आएंगे।

जानकारी के मुताबिक़, इस फ़िल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल है Gulabo Sitabo (गुलाबो सिताबो)। यह एक फ़ैमिली फ़िल्म है और इसी साल नवंबर में रिलीज़ होगी। यह पहली बार है, जब आयुष्मान खुराना अमिताभ के साथ पर्दे पर नज़र आएंगे। ज़ाहिर है आयुष्मान की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। ट्विटर पर आयुष्मान ने लिखा है- ”अमिताभ बच्चन सर और मेरी जोड़ी एकदम गुलाबो सिटाबो सी होगी। अपने मेंटॉर शूजित सरकार के साथ यह फ़िल्म करके बेहद ख़ुश हूं।”

फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ में होनी है। अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म के बारे में ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बच्चन ने लिखा है- जी हां, यह है गुलाबो सिताबो की जोड़ियां। लखनऊ में होगी इनकी टक्कर।

आयुष्मान खुराना ने अपना फ़िल्मी करियर शूजित सरकार की फ़िल्म ‘विक्की डोनर’ से शुरू किया था, जिसमें उन्होंने स्पर्म डोनर का रोल निभाया था। इस फ़िल्म में यामी गौतम फ़ीमेल लीड रोल में थीं। समय के साथ आयुष्मान ने अपनी एक अलग फ़ैन फॉलोइंग बनायी है। इसमें उनकी फ़िल्मों के चुनाव ने काफ़ी मदद की है। आयुष्मान हल्की फुल्की फ़िल्में करते हैं, जिनमें कोई संदेश छिपा हो। पिछले साल आयी ‘बधाई हो’ बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी रही थी। दूसरी फ़िल्म ‘अंधाधुन’ भी कमर्शियली और क्रिटिकली सफल रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!