Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च को बंगाल के पुरुलिया जनपद में मेगा रैली को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, कोलकाता। बंगाल में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे। बंगाल में चुनावों से करीब 10 दिन पहले आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरुलिया में पहली रैली होने जा रही है। बंगाल के सियासी घमासान में आज सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर होगी। ममता के तीखे तेवर के बीच आज बंगाल की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली होगी। यहां हर किसी की नजर इसी बात पर होगी कि पीएम मोदी, ममता बनर्जी के आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये रैली पहले 20 मार्च को होनी थी, लेकिन अब इसे दो दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। बंगाल में पहले चरण की 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पुरुलिया में जनसभा के अलावा वह कोंटाई में 20 मार्च को और बांकुड़ा में 21 मार्च को भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री पहले भी कई रैली कर चुके हैं। सात मार्च को पीएम मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा 22 फरवरी को पीएम मोदी ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया था। वह नोआपाड़ा से दक्षिणेश्र्वर तक मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के अलावा असम के करीमगंज में भी रैली करेंगे। बंगाल के मेदिनिपुर में ममता बनर्जी एक के बाद एक तीन रैलियां करेंगी। ममता को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करेंगे। नंदीग्राम के गोकुल नगर में शुभेंदु अधिकारी एक किसान के घर पर भोजन भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!