Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने राज्य, जिला सेक्टर केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की

[highlight]जनता से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री[/highlight]

  • योजनाओं का नियमित आकलन और प्रभावी क्रियान्वयन महत्वपूर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं के क्रियान्वयन की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की जिलावार भी समीक्षा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिवों के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का चहुँमुखी विकास हम सबका दायित्व है इसके लिये सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, इसके लिये स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर होना जरूरी है। उन्होंने योजनाओं की सफलता के लिये उनके आकलन एवं क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। इन योजनाओं से सम्बन्धित वांछित विवरण समय पर भारत सरकार को उपलब्ध कराये जाने की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। समय पर भारत सरकार को योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की सूचना उपलब्ध कराने से धनराशि स्वीकृत होने में सुविधा रहती है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास एवं आम जनता से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही रोजगार सृजन, कौशल विकास स्वास्थ्य, शिक्षा कृषि एवं ग्रामीण विकास से सम्बन्धित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही, उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश की आर्थिकी में विशेष माध्यम है। अतः इससे जुड़ी योजनाओं रोप वे, होम स्टे आदि के साथ ही जौलीग्रांट एवं पन्तनगर हवाई अड्डों के विस्तारीकरण एवं गौचर चिन्यालीसौड, पिथौरागढ़, हवाई पट्टियों के विकास पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर जिन योजनाओं को मंजूरी मिलनी हो उसके लिये वे केंद्रीय मंत्रियों से भी वार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह ध्यान रखें कि योजनाओं के लिये स्वीकृत धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग हो। उन्होंने कहा कि धनराशि चाहे केन्द्र से मिलनी हो या राज्य सरकार से उसका जनपद स्तर तक वितरण समयबद्धता के साथ किया जाय। उन्होंने कहा कि योजनाओं की थीम भी विकासपरक होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की प्लानिंग भी अभी से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जनता के विश्वास एवं विकास के लिये हम सबको एक टीम के रूप में कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सड़को की मरम्मत सरफेसिंग आदि कार्यो के लिये विधायक गणों को दी जा रही 50 करोड़ की धनराशि से किये जाने वाले कार्यों का अनुश्रवण कार्य भी जिलाधिकारी देखे।

अपर मुख्य सचिव नियोजन श्रीमती मनीषा पंवार ने बताया कि इस वर्ष के लिये 57590 करोड़ रूपये का वित्तीय प्रविधान किया गया था। जिसके सापेक्ष 37443 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। जबकि 28933 करोड़ रूपये की धनराशि 28 फरवरी तक व्यय हुई है। इसी प्रकार जिला सेक्टर में 665.50 करोड़ की स्वीकृतियां जारी की गई जिसके सापेक्ष 587 करोड़ की धनराशि व्यय हो चुकी है। राज्य सेक्टर में 45324 करोड़ स्वीकृत किया गया तथा 23831 करोड़ व्यय हुआ है। इसी प्रकार केन्द्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत 9993 करोड़ के प्राविधान के सापेक्ष 5971 करोड़ की स्वीकृति जारी हुई तथा 3945 करोड़ व्यय 28 फरवरी तक हुआ है। इसी प्रकार बाह्य सहायतित योजनाओं के अन्तर्गत 1607 करोड़ रूपये का प्राविधान के साथ 798 करोड़ स्वीकृत किया गया। इसके सापेक्ष 569.52 करोड़ रूपये व्यय हुआ है।

सचिव वित्त अमित नेगी ने सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जिला योजना, नाबार्ड फण्ड से स्कूलों में पेयजल शौचालय, फर्नीचर कम्प्यूटर लेब की स्थापना, कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने तथा उनकी विपणन व्यवस्था मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के रखरखाव आदि की योजना तैयार कर इसकी व्यवस्था करने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!