Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से हैं बड़ी उम्मीदें

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से चंद महीनों पहले प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन से जनता को तो बड़ी उम्मीदें हैं ही, साथ में भाजपा के दिग्गज नेताओं में भी नई आस दिखाई दे रही है। इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर प्रदेश के विकास के लिए जरूरी योजनाओं की ओर उनका ध्यान खींचा है। राज्य की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए कई अहम सुझाव भी उन्होंने दिए हैं।

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश बनने के बाद 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी भूमि सुधार नहीं हो पाया है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र में भूमि को आवश्यकता से अधिक वर्गों में बांटा गया है। संयुक्त खातों के कारण जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तत्काल भूमि सुधार आयोग का गठन करने का सुझाव उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि आयोग के लिए राज्य के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक व भूराजस्व संबंधी नियमों की वृहद जानकारी रखने वाले वरिष्ठ पूर्व आइएएस अधिकारी व अधिवक्ता उत्तराखंड में उपलब्ध हैं।

राज्य के विकास और उसकी समस्याओं के समाधान की पहल को लेकर कोश्यारी के इस पत्र के सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कोश्यारी के करीबियों में शुमार किया जाता रहा है। हालांकि त्रिवेंद्र सरकार के करीब चार साल के कार्यकाल के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने अहम मसलों के समाधान को लेकर इतने महत्वपूर्ण सुझाव सामने नहीं रखे।

कोश्यारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर्वतीय अंचलों में रेल पहुंचाने का कार्य द्रुत गति से कर रही है। चार धाम यात्रा मार्ग व आलवेदर रोड से यातायात सुगम होने वाला है, लेकिन प्रदेश में स्वच्छता व स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देने और अनियमित व अव्यवस्थित निर्माणों के कारण सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य संपदा होते हुए भी प्रदेश आदर्श पर्यटक स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। इस दृष्टि से सभी राजनैतिक, सामाजिक व विचारवान नागरिकों के सहयोग से प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित करने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनियमित निर्माण व अतिक्रमण रोक कर गैरसैंण-चौखुटिया, बड़कोट-नौगांव-लाखामंडल, पिथौरागढ़-लोहाघाट-चंपावत व धारी-मुक्तेश्वर-रामगढ़ को आदर्श शहरों के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यकता हो तो देश के ख्यातनाम टाउन प्लानर या जापान के विशेषज्ञों की समिति बनाई जा सकती है। बैजनाथ-गरुड़, सोमेश्वर-लाधिया घाटी, चौखुटिया-भिकियासैण-मासी व बालगंगा घाटी के उपजाऊ क्षेत्रों को निर्माण कार्य से बचाकर कृषि व बागवानी के लिए सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कोश्यारी ने कुछ तात्कालिक तो कुछ दीर्घकालिक क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए हैं। प्रदेश में पिछले दिनों बनाए गए विकास प्राधिकरणों पर पहली बार उन्होंने भी अपना मत जाहिर कर इनमें संशोधन को आवश्यक बताया। दूसरा अहम सुझाव प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों को मजबूत बनाने और उनकी नियमित देखरेख के लिए दिया गया। उन्होंने अल्मोड़ा व रुद्रपुर के मेडिकल कालेजों को शीघ्र शुरू करने की व्यवस्था करने को आवश्यक करार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!