Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 से 29 जुलाई तक दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज साबरकांठा में गुजरातवासियों को करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज साबर डेयरी का विस्तार हुआ है। सैकड़ों करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट यहां लग रहे हैं। आधुनिक टेक्नोलाजी से लैस मिल्क पाउडर प्लांट और ए-सेप्टिक पैकिंग सेक्शन में एक और लाइन जुड़ने से साबर डेयरी की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी 29 जुलाई को गांधीनगर में गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे। गिफ्ट सिटी (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) को न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में परिकल्पित किया गया था।

हमारी सरकार ने 3 करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में 40 करोड़ लीटर से भी कम इथेनाल की ब्लेंडिंग होती थी। आज ये करीब 400 करोड़ लीटर तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार ने बीते 2 वर्षों में विशेष अभियान चलाकर 3 करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए हैं।

  • मोदी साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, जिसे साबर डेयरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके मिल्क पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
  • मिल्क पाउडर प्लांट की लागत करीब 305 करोड़ रुपये है।
  • साबर डेयरी के अत्याधुनिक प्लांट में प्रतिदिन 120 मीट्रिक टन दूध पाउडर का उत्पादन करने की क्षमता है।
  • मोदी प्रतिदिन तीन लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण के लिए साबर डेयरी के प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।
  • मोदी 600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चीज़ प्लांट की भी शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है कि साबर डेयरी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) का हिस्सा है, जो अमूल ब्रांड के तहत डेयरी और दूध उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला बनाती है। साबर डेयरी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और साबरकांठा और पड़ोसी अरावली जिले की 20 महिला पशुपालकों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!