Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रहे कामनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी भी दिखायेंगे अपना दमखम

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून इंग्लैंड के बर्मिंघम में आज होने जा रहे कामनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। सभी खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में देश के लिए पदक जीतने को मैदान में उतरेंगे।

इनमें एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत, हाकी में वंदना कटारिया, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, स्विमिंग में कुशाग्र रावत और क्रिकेट में स्नेह राणा हिस्सा शामिल हैं। इनके अलावा उत्तराखंड के तीन कोच भी खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। इनमें भारतीय महिला बाक्सिंग टीम के मुख्य कोच पिथौरागढ़ निवासी भास्कर चंद्र भट्ट, भारतीय पुरुष बाक्सिंग टीम के सहायक प्रशिक्षक हल्द्वानी निवासी ललित प्रसाद और कोटद्वार निवासी हाकी कोच दीपक जोशी शामिल हैं।

मूल रूप से गरुड़, बागेश्वर निवासी नितेंद्र सिंह रावत वर्ष 2016 में रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नितेंद्र पूर्व में कामनवेल्थ सहित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। दिल्ली में हुई मैराथन में नितेंद्र सिंह रावत ने दो घंटे 26 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीतकर कामनवेल्थ गेम्स का टिकट पक्का किया।

अर्जुन पुरस्कार व पद्मश्री से सम्मानित वंदना कटारिया मूल रूप से हरिद्वार निवासी हैं। वंदना भारतीय महिला हाकी टीम की मुख्य सदस्य हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध हैट्रिक लगाई थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। टोक्यो ओलिंपिक के प्रदर्शन के बाद वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें महिला सशक्तीकरण अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

बैडमिंटनमूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन टीम  के मुख्य शटलर हैं। भारत को थामस कप जिताने में लक्ष्य सेन की अहम भूमिका रही है। लक्ष्य सेन यूथ ओलिंपिक में रजत पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक समेत कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को पदक दिला चुके हैं। लक्ष्य जूनियर रैंकिंग में पहले पायदान पर रह चुके हैं।

दिल्ली में जन्में कुशाग्र रावत के पिता हुकुम सिंह मूल रूप से चमोमी के कफलोड़ी गांव के रहने वाले हैं। कुशाग्र ने बीते वर्ष दिल्ली में हुए राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली के लिए तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था। कुशाग्र 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में हिस्सा लेंगे। कामनवेल्थ गेम्स में कुशाग्र से पदक की उम्मीद है।

देहरादून की स्नेह राणा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी हैं। स्नेह राणा टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। कई मौकों पर स्नेह ने गेंद और बल्ले से अहम योगदान देकर भारतीय टीम को जीत भी दिलाई है। उन्होंने महिला विश्व कप क्रिक्रेट में पाकिस्तान के विरुद्ध अर्द्धशतक लगाने के साथ ही दो विकेट भी लिए थे।

स्नेह राणा ने अपने टेस्ट करियर के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को हार से बचाया था। इसके बाद विरेंद्र सहवाग समेत कई महान क्रिकेटर्स ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। इस बार कामनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल स्नेह से एक बार फिर से सभी देश व प्रदेशवासियों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!