Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

धामी कैबिनेट का अहम निर्णय : MSME की नियमावली में संशोधन को दी मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (MSME) उद्योग के क्षेत्र में निवेशकों को कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। इन्हें न केवल सिडकुल क्षेत्र में सर्किल रेट पर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा, बल्कि एक भूखंड पर स्वीकृत उद्योग के साथ ही सेवा क्षेत्र के चिह्नित उद्योग भी संचालित किए जा सकेंगे। निवेशक इसके लिए भूखंड के क्षेत्र को किराये पर भी दे सकेंगे।

राज्य के पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों में MSME क्षेत्र तेजी से फल फूल रहा है। अब प्रदेश में इसे विस्तार देने के लिए MSME का दायरा बढ़ाया गया है। इसके लिए एमएसएमई नीति में संशोधन किया गया है। सरकार राज्य में औद्योगिक आस्थान लगाने के लिए सिडकुल के जरिये भूखंड आवंटित करती है। इसकी दरों में राज्य गठन के बाद से ही बढ़ोतरी नहीं हो पाई थी। ऐेसे में उद्योग विभाग ने भूखंड आवंटन की नई दरों को तय करने और उद्योगों को बढ़ावा देने एक भूखंड पर एक से अधिक उद्योग लगाने की अनुमति देने का निर्णय लिया। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

इसके अनुसार अब आवंटित भूखंड में निवेशक विनिर्माण के साथ ही सेवा क्षेत्र के अन्य उद्योगों का संचालन कर सकते हैं। इन भूखंडों में व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान, आटोमोबाइल मरम्मत एवं सर्विसेज, बैंक सेवा (अधिकतम दो बैंक) , जैव प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाएं भी संचालित की जा सकती हैं।

भूखंड का निर्धारण प्रभावी सर्किल रेट के आधार पर होगा। सर्किल रेट बदलने पर नई दरें स्वत: ही इन भूखंडों के लिए भी लागू हो जाएंगी। औद्योगिक प्रयोजन के लिए सी व डी श्रेणी में वर्गीकृत भूखंड की दर संबंधित जिले के सर्किल रेट का 50 प्रतिशत और श्रेणी ए, बी व बी प्लस क्षेत्र में सर्किल रेट का 40 प्रतिशत होगी। सिडकुल क्षेत्र में भूखंड एवं शेड का हस्तांतरण भी सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा।

कैबिनेट ने एक और अहम निर्णय के तहत 132 एमएसएमई इकाइयों को पूर्व पंजीकरण की अनिवार्यता में छूट प्रदान की है

कैबिनेट ने एक और अहम निर्णय के तहत 132 एमएसएमई इकाइयों को पूर्व पंजीकरण की अनिवार्यता में छूट प्रदान की है। एमएसएमई नीति में सब्सिडी देने के लिए एक प्रविधान यह भी है कि उद्योग लगाने वाली इकाइयों को पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके लिए 31 जनवरी 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराने की सीमा रखी गई थी। कोविड के कारण ये इकाइयां रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गई। इसके अलावा ये शेष अर्हता पूरी करती है। इन्हें सब्सिडी का लाभ देने के लिए कैबिनेट ने इन कंपनियों को पूर्व रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता से छूट दे दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!