Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

अत्यंत भव्य ढंग से आयोजित किया गया पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण कार्यक्रम

पूज्य आचार्य श्री की पिच्छी संदीप जैन, पूर्णिमा जैन को प्राप्त हुई।

पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज की पिच्छी जिनेन्द्र जैन को प्राप्त हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। आज पूज्य 108 मुनि श्री विबुद्ध सागर जी महाराज एवं 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम सानिध्य में गाँधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण कार्यक्रम बड़े ही भव्य ढंग से आयोजित किया गया।

पूज्य आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विनय जैन, श्रीमती सुनीता जैन, पूज्य आचार्य श्री को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य सौरभ सागर सेवा समिति को, पूज्य आचार्य श्री की पिच्छी संदीप जैन, पूर्णिमा जैन को प्राप्त हुई।

पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज की पिच्छी जिनेन्द्र जैन जी को प्राप्त हुई।

आज के कार्यक्रम में जिनवाणी जागृति मंच की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया श्रीमती नमन जैन मूकमाती द्वारा एक भक्ति नृत्य छोटे छोटे बच्चो द्वारा भक्ति श्रीमती रविशा जैन जी की संस्था के बच्चो द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी।क्षुल्लक जी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्री स्वेदश जैन जी को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आचार्य विबुद्ध सागर महाराज ने पिच्छिका परिवर्तन समारोह में कही। वे यहाँ आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘अहिंसा की रक्षा के लिए दिगंबर मुनि, मयूर पिच्छिका स्वीकार करते हैं। पिच्छिका धागे, ऊन या वस्त्र से बनी होगी तो उसे धोना पड़ेगा। मयूर पंख धूल, पसीने आदि को स्वीकार नहीं करते हैं। कोमल और हलके होते हैं इसीलिए दिगंबर साधु षटकाय के जीवों की रक्षा के लिए मयूर पिच्छिका धारण करते हैं। जब बिटिया घर से विदा होती है तो उसे भेंट दी जाती है। पिच्छी भेंट करना बताता है कि विदाई का समय आ गया। आचार्य के मुख से विदाई का समय सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर और गमगीन हो उठे।’ इस पर उन्होंने कहा, ‘जैन दर्शन में मठ परंपरा नहीं है, इसलिए साधु वर्ष में आठ मास विहार करते हैं और चार मास वर्षा काल में सूक्ष्म जीवों की रक्षार्थ चातुर्मास करते हैं।’

इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने कहा कि समस्त चातुर्मास के दौरान जैन समाज का जो सहयोग प्राप्त हुआ मैं उसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी उनका इसी तरह सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

इस अवसर पर मधुसचिन जैन ने बताया कि जैन धर्म में व्यक्ति की नहीं पद की पूजा होती है। पंथ, ग्रंथ और संत नहीं, सिर्फ दिगंबर मुद्रा देखो और नतमस्तक हो जाओ। दिगंबर मुद्रा से ही दिगंबर धर्म और संस्कृति की पहचान है।

इस अवसर पर जैन भवन के अध्यक्ष विनोद जैन, मंत्री संदीप जैन, महामंत्री हर्ष जैन, सुखमाल जैन, सचिन जैन, एस.के. जैन, अमित जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, आशीष जैन, सुनील जैन, ममता जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!