Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने राज्य सरकार से की गढ़वाल व कुमाऊँ भवन बनवाने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने उत्तराखंड के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक बड़े मुद्दे को उठाया है। जनसेवी भावना पांडे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आकर लोग उत्तराखंड में धड़ल्ले से अवैध कब्जे कर रहे हैं। बावजूद इसके शासन व प्रशासन मूक दर्शक बन तमाशा देख रहा है।

भावना पांडे ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बहुत बड़े इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कब्ज़ा करने वाले ये कुछ लोग पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से यहाँ आये हैं और बेखौफ सरकारी जमीनों पर काबिज हो रहे हैं।

Bhavna Pandey

जनसेवी भावना पांडे ने बड़ा प्रश्न उठाते हुए सूबे के मुखिया एवँ आलाधिकारियों से पूछा कि आखिर प्रदेश में ये हो क्या रहा है, यहाँ रातों-रात बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड स्थित रानी पद्मावती की जमीन पर भी प्रदेश के एक बड़े राजनीतिक दल ने पार्टी कार्यालय का बोर्ड लगाकर कब्जा किया हुआ है।

उन्होंने उत्तराखंड के सभी आंदोलनकारी भाइयों और बहनों से एकजुट होकर इस मुद्दे के खिलाफ खड़ा होने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने राज्य में गढ़वाल व कुमायूं भवन बनवाने की मांग भी सरकार से की।

उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के कुछ राजनेता अपनी राजनीति चमकाने एवँ वोट बैंक की खातिर उत्तराखंड के नदी-नालों पर अवैध कब्जे करवा रहे हैं और बाहरी लोगों को यहाँ बसा रहे हैं। इस वजह से ही राज्य में क्राइम ग्राम भी तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार से बड़ी मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए एवँ उत्तराखंड में हो रहे अवैध कब्जों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही राज्य के आंदोलनकारियों को जमीन आवंटित की जाए। उन्होंने कहा कि हम आंदोलनकारी इस तरह अपनी आँखों के सामने अपने उत्तराखंड को बर्बाद नहीं होने देंगे। इस कार्य के लिए यदि बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

Loading

error: Content is protected !!