Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

प्रेरणा रिहैबिलिटेशन वैलफेयर सोसाइटी के चैयरमेन सचिन जैन ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला

संस्था के मुख्य उद्देश्य असामान्य बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है : सचिन जैन

हम प्रत्येक स्कूल में सभी बच्चों के बीच जाकर उन बच्चों को चिन्हित कर उनको इस प्रणाली के जरिए सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे : श्रीमती मधु जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। प्रेरणा रिहैबिलिटेशन वैलफेयर सोसाइटी की स्थापना का उद्देश्य के बारे में बताते हुए संस्था के चैयरमेन सचिन जैन ने कहा कि असामान्य ओर निशक्तजनों बच्चे सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सके। संस्था के मुख्य उद्देश्य असामान्य बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है। बच्चों की क्षमता और रूचि के अनुसार शिक्षा देना, बच्चों में भाषा कौशल का विकास करना, बच्चों के सामाजिक, मानसिक और संवेगात्मक विकास को निरन्तर बढ़ाने के उपायों को विकसित करना। विशेष शिक्षा के साथ ही साथ उनको विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना, विशेष बच्चों और उनके परिवारों को परामर्श देना, बच्चों को दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भर बनाना, समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना, रोजगार के अवसरों से अवगत करवाना, सरकारी सेवाओं के बारे में अवगत कराना है भी संस्था का उद्देश्य हैं।

इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर सीमा थपलियाल ने मीडिया कर्मियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे समाज में अभी भी विशेष बच्चों को दया की दृष्टि से देखा जाता है। अगर समाज इनके प्रति जागरूक हो तो हम विशेष बच्चों को भी सामान्य बच्चों की भांति समाज में आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसके लिए विशेष बच्चों के परिवार को आगे की आने की जरुरत है। अगर वे परिवार समय पर विकलांगता की पहचान करें और अपने बच्चों की क्षमता को पहचानें तो विशेष बच्चे भी किसी न किसी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

सरकार की तरफ से विशेष बच्चों के लिए कई योजनायें चलाई जा रही हैं। जिसमें शिक्षा का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके वावजूद भी विशेष बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसमें मीडिया कर्मियों तथा हर एक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान है कि वे विकलांगता के लक्षण, कारण एवं उसके निदान के लिए समाज को जागरूक करने क कार्य करें जिससे हम ज्यादा से ज्यादा परिवारों को लाभ पहुँचा सकें और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

इस अवसर पर की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने कहा कि हम प्रत्येक स्कूल में सभी बच्चों के बीच जाकर उन बच्चों को चिन्हित कर उनको इस प्रणाली के जरिए सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे। सामान्य बच्चों की तरह अपना जीवन यापन कर सकें और हम हर उस बच्चे का भविष्य सुधारने में मदद करेंगे, जिससे वह अपना भविष्य और सफलता के आयाम को छू सकें।

इस अवसर पर नीमा बड़थ्वाल, आकृति, वैभव, श्वेता बड़ोंनी, प्रखर, अनुभव, सुधा, अर्चना डिमरी, दीपक छाबडा जी मोजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.