Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, डीजल की कीमतें यथावथ बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में आज पेट्रोल सस्ता हो गया है। अर्थात आपको आज पेट्रोल खरीदने के लिए कम कीमत चुकानी होगी। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) किस भाव बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 5 पैसे गिरकर 72.60 रुपये पर आ गया है। वहीं, डीजल अपने पुराने भाव 65.75 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की गिरावट हुई है। जिससे यह यहां 75.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल की बात करें, तो यह अपने पुराने भाव 68.16 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है। उधर मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से यहां पेट्रोल 78.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, यहां डीजल अपने पुराने भाव 68.96 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है। उधर चेन्नई  में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे यह यहां 75.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल अपने पुराने दाम 69.50 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां आज मंगलवार को पेट्रोल 76.47 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम व नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 3 पैसे की गिरावट के साथ और दिल्ली से महंगा 74.41 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल अपने पुराने दाम 66.06 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 4 रुपये सस्ता होकर 72.61 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल अपने पुराने दाम 65.10 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!