Breaking News :
>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
उत्तराखण्डपर्यावरण

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की ओर से बनाई गई मानव श्रृंखला

आज पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई, जो शहर पर भारी पड़ गई। नगर निगम के कीर्तिमान के चक्‍कर में पूरा शहर कैद हो गया। पुलिस ने गलियों के बाहर बैरिकेटिंग लगा दी थी। गलत यातायात प्‍लान के कारण पूरा शहर जाम में फंस गया। रुट डायवर्ट के चलते लोगों इधर से उधर भटकते रहे। इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पटेलनगर चौक पर तो करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा। इस दौरान एक एम्‍बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे किसी तरह वहां से निकाला गया।

नगर निगम की ओर से आज सुबह पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई, जो शहर की समस्त मुख्य सड़कों का हिस्सा बनी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। हालांकि, निगम व पुलिस ने दावा किया था कि प्लान से आमजन को कोई असुविधा नहीं होगी और सामान्य यातायात सुचारू चलता रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करान के चक्‍कर में पूरे शहर को कैद कर दिया गया। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बायीं तरफ बनी मानव श्रृंखला

मानव श्रृंखला सड़क के बायीं तरफ बनाई गई। इससे सुबह यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय पूरे प्रशासनिक अमले के संग मियांवाला चौक पहुंचे। वहां से खुली जीप में मुख्यमंत्री व महापौर श्रृंखला का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े। सायरन बजने के बाद मुख्यमंत्री और महापौर जीप से उतरकर मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। दो मिनट तक भागीदारी के बाद वे दोबारा श्रृंखला के निरीक्षण को निकले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!