Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
मनोरंजन

विराट और अनुष्का भूटान में सेलिब्रेट कर रहे हैं छुट्टियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इस वक्त भूटान घूमने गई हुई हैं। भूटान से दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि आज विराट कोहली अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी मौके को और खास बनाने के लिए दोनों भूटान गए हुए हैं। हालां जन्मदिन मनाते हुए दोनों की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन पति के जन्मदिन से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने जरूर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो एक परिवार के साथ बैठी हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने एक किस्सा भी बताया है जो उन्हें ताउम्र याद रहेगा।

फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘8.5 किलोमीटर की ट्रैकिंग करने के बाद हम पहाड़ों के बीच एक गांव में रुके और चार महीने के बछड़े को खाना खिलाने लगे। जब हम बछड़े को खाना खिला रहे थे तभी घर के मालिक ने हमसे पूछा कि अगर हम थके हुए हैं तो क्या एक कप चाय पीना चाहेंगे? तो हम घर के अंदर चले गए। उन घरवालों बिल्कुल नहीं पता था कि हम दोनों कौन हैं? इसके बावजूद वो हमसे बहुत प्यार से मिले। हम वहां कुछ देर रुके उनके साथ बाते कीं, चाय पी…वो लोग हमारे बारे में कुछ नहीं जानते थे। उन्हें बस इतना पता था कि हम दो थके हुए ट्रैक्रर्स हैं। ये सब बहुत-बहुत खास था’।

इससे पहले भी अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो सब्जी मंडी में खड़ी थीं। अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था ‘सब्जी मंडी में सच्ची खुशी का एहसास हुआ। बचपन की यादें वापस ताजा हो गईं।’ वहीं दोनों सेलेब्स के फैनपेज पर भी कईं तस्वीरें शेयर की गई थीं। जिसमें दिख रहा था कि कपल भूटान में मस्ती कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!