Breaking News :
>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारोबारताज़ा खबरें

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम किये कम, जानिए नए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2020, मंगलवार। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कमी की है। डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 81.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट आई है, जिससे यह 71.28 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि देश के अन्य बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, यहां डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 84.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आईटी सिटी बेंगलुरु में मंगलवार को पेट्रोल 83.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.50 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में पेट्रोल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल 83.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.80 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 81.48 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.61 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल 77.99 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.97 रुपये प्रति लाटर पर मिल रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में मंगलवार को पेट्रोल 81.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.69 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में मंगलवार को पेट्रोल 79.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.77 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!