Breaking News :
>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आईएमए में कोरोना की दस्तक से मचा हड़कंप, अब तक 110 अधिकारी, जवान व जेंटलमैन कैडेट कोरोना हुए संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2020, मंगलवार। राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आम हो या खास, हर कोई संक्रमण की चपेट में आ रहा है। सैन्य तंत्र भी वायरस के वार से अछूता नहीं रहा है। यहां तक कि भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के अभेद किले को भी कोरोना वायरस ने भेद दिया है। अकादमी में तैनात 110 अधिकारी, जवान व जेंटलमैन कैडेट संक्रमित मिले हैं। इससे अकादमी में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से अकादमी का कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अकादमी में तैनात कुछ अधिकारियों, जवानों व कैडेटों की जांच हुई थी। अकादमी के सेक्शन अस्पताल से ही 217 अधिकारियों, जवानों व कैडेटों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजे गए थे। जिनमें से आधे से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कई जवान ऐसे हैं, जो छुट्टी काटकर या अन्य जगह से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे हैं। तमाम सावधानी बरतने के बाद भी जिस तरह अकादमी परिसर में कोरोना वायरस की दस्तक हुई है, उससे सैन्य तंत्र ही नहीं, स्थानीय शासन-प्रशासन भी चिंतित है।

बता दें कि बीती जून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान भी कई स्तर पर सावधानी बरती गई थी। परेड में न ही कैडेटों के अभिभावकों ने शिरकत की और ना ही गणमान्यों ने। इससे पहले कैडेटों की आउटडोर ट्रेनिंग को भी बंद कर दिया गया था। अब एक साथ इतने लोग के कोरोना संक्रमित मिलने से अकादमी में सुरक्षा का दायरा और भी बढ़ा दिया गया है।

संक्रमित मिले अधिकारियों, जवानों व कैडेटों को परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा परिसर में रहने वाले अधिकारियों व जवानों को ग्रीन कार्ड और बाहर रहने वाले स्टाफ को रेड कार्ड जारी किया गया है। रेड कार्ड वाले कर्मचारियों को सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सीधे अकादमी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा, बल्कि गेट पर उनके नाम, पद व पता दर्ज कर और कोविड-19 गाइडलाइन के तहत पूरी जांच करने के बाद ही भीतर भेजा जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!