Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, सर्च आपरेशन जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2020, मंगलवार। जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में सोमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही इस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया है। हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि कल शाम को अंधेरे के कारण ऑपरेशन को रोक दिया गया था। सुबह होते ही फिर से इसे शुरू किया गया। शुरुआती मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था, जिन्हें बाद में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में पिछले 12 घंटों से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सोमवार शाम को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने चरार-ए-शरीफ इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ में एक को ढेर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बडगाम के चेरार-ए-शरीफ क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इधर, श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में सोमवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्तीदल पर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी जान बचाकर भाग गए। इस बीच, उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में अल-बदर के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर में सुबह सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी के जवानों का दल नौगाम बाईपास पर नियमित गश्त पर निकला था।

इसी दौरान पास के खेतों में छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसके बाद आतंकी जान बचाकर भाग गए। जवानों ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। आतंकी हमले के कारण बाईपास पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

इस बीच, सोपोर के बोम्मई में अल-बदर के दो स्थानीय आतंकियों जाहिद फारुक शेख और शरीफुद्दीन अहंगर को गिरफ्तार किया है। इनसे दो पाउच, एक पिस्तौल, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड भी मिले हैं। ये दोनों आतंकी छह जून को स्थानीय निवासी दानिश मंजूर नजार उर्फ इश्फाक अहमद की हत्या में शामिल थे। इन दोनों ने अल-बदर के जिला कमांडर गनी ख्वाजा के साथ मिलकर दानिश की हत्या की थी। गनी ख्वाजा फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) पर पाकिस्तान की खुराफात जारी है। ड्रोन और सुरंग की साजिशें नाकाम रहने के बाद पाकिस्तान ने इस बार प्लास्टिक की पाइप में हेरोइन व हथियार डालकर चार आतंकियों को जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर से घुसपैठ करवाने की कोशिश करवाई, लेकिन नाकाम रहा। बीएसएफ की त्वरित कार्रवाई के बाद आतंकी पाइप भारतीय क्षेत्र में फेंककर जान बचाते हुए उल्टे पांव वापस भाग गए। इसके बाद बीएसएफ ने पाइप को बरामद किया। छह इंच मोटी और बीस फीट लंबी प्लास्टिक की पाइप में 62 किलो हेरोइन, दो चाइनीज पिस्तौल, चार मैगजीन और सौ कारतूस बरामद हुए थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *