Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्‍यक्ष के इंतजार में बैठे लोगों ने तिलक-चंदन और फूलों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का किया अभिनंदन

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे हार्टमैन कॉलेज के पास स्थित बड़ा बाग हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां भगवान की आरती की और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद पीलीभीत बाइपास रोड स्थित महानगर कॉलोनी पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

भाजपा अध्‍यक्ष के इंतजार में बैठे लोगों ने तिलक-चंदन और फूलों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से कमल को वोट देने का सुर वंदन किया। उन्होंने कहीं घर के छोटे बच्चे को पुचकारा तो कही बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। नए वोटरों से भाजपा को ही वोट देने की अपील की। लोगों को अपने पास बुलाया और हाथ जोड़कर सहयोग करने को कहा। भाजपा की नीतियों को समझाते हुए पंपलेट भी बांटे। लोगों ने राष्ट्रीय नेता के साथ सेल्फी भी खींची। करीब पौन घंटे के जनसंपर्क के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष 300 प्लस का दावा कर रवाना हो गए।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार शाम को ही बरेली आ गए थे। शाहजहांपुर से आने के बाद सबसे पहले उन्‍होंने फरीदपुर में लोगों से जनसंंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की थी। उसके बाद उन्‍होंने इन्‍वर्टिस विश्‍वविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर भाजपा की नीतियों पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने कहा कि जाति के नाम पर वोट मांगने वाले लोग विकास की बात कर रहे हैं। वह अपने भाषण में सपा पर ज्‍यादा हमलावर दिखे थे। इसके बाद बरेली में ही उन्‍होंने रात्रि प्रवास किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!