Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस वार्ता से पहले वेदांता फार्म हाउस के गेट पर नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का मामला आया सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले ही शनिवार को गाजियाबाद में नेताओं के बीच धक्का-मुक्की की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद वेदांता फार्म हाउस के गेट पर नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, हालांकि इसमें किसी को घायल होने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के स्थानीय नेता जिस जगह पीसी होनी है वहां गेट के अंदर प्रवेश पाना चाहते हैं। इन कार्यकर्कताओं-नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर रोका तो आपस में ही धक्का-मुक्की कर बैठे।

गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के एक कार्यक्रम में काफी हंगामा देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि मेरठ में पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और समर्थकों को बलपूर्वक हटाया। अब पूरे मामले का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है कि अखिलेश-जयंत की पत्रकार वार्ता में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने ताबड़तोड़ कई थप्‍पड़ भी मारे, जिसके बाद हालात काबू में आए

बताया जा रहा है कि मेरठ में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव से मिलने के लिए कार्यकर्ता उनके पास आने लगे। इस पर सपा मुखिया की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जब वो नहीं माने तो सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए बाद में कार्यक्रम वाली जगह का गेट बंद करना पड़ा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से लेकर गाजियाबाद तक अपनी पैठ रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने नोएडा और गाजियाबाद में कई कद्दावर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें गुर्जर समुदाय से जुड़े अवतार सिंह भड़ाना भी हैं, जो जेवर विधानसभा सीट से रादोल-सपा के संयुक्त उम्मीदवार हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!