Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा- ‘हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को योग्यता के आधार पर मिला मौका’

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को टिकट उनकी योग्यता के आधार पर दिया गया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पुत्री अनुपमा, दोनों ही योग्य उम्मीदवार हैं। पार्टी एक परिवार से एक टिकट के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए किसी योग्य उम्मीदवार के हक की अनदेखी नहीं की जा सकती।

कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को टिकट नहीं दिए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्होंने एक टिकट की इच्छा जताई थी। पार्टी ने उसे पूरा किया। हरक सिंह चुनाव के मौके पर पूरे प्रदेश में अपनी उपयोगिता सुनिश्चित करना चाहते हैं। उनकी इच्छा के अनुसार उनकी पुत्रवधू अनुकृति को टिकट दिया गया। भविष्य में पार्टी में अच्छा युवा नेतृत्व उभरकर आएगा।

आप का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं : देवेंद्र यादव

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। आप नेताओं ने जिन्हें गुमराह कर पार्टी कार्यकर्त्ता बनाया है वह सभी अब कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की 10 मार्च को विदाई होने की बात भी कही।

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में विधानसभा कैंट व राजपुर रोड के आम आदमी पार्टी के 80 कार्यकर्त्ताओं ने संगठन को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें राकेश टांक, शिवानी गौड़, देवेंद्र गौड़, सुनिता महेंद्रा, लक्ष्मी राय, विक्की महरा, सुरजीत सिंह टीटू, प्रकाशचंद्र, आजाद, दीपक, ममता सैलवान, शिला थापा आदि कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। राज्य की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!