Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते आयेंगे नजर

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली/देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग ने छूट दी तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते नजर आएंगे।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। आयोग ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 30 नियत की है, पूर्व में यह संख्या 40 हुआ करती थी। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रल्हाद जोशी, जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व नरेश बंसल, सांसद मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व सांसद बलराज पासी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

उधर, पार्टी की नजर 31 जनवरी को होने वाली केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें आयोग कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेगा। ऐसे में यदि आयोग ने रैली, सभा आदि की छूट दी तो आने वाले दिनों में भाजपा के ये स्टार प्रचारक उत्तराखंड में जनता का रिझाते दिखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!