Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिल्ली में लोगों को ठंड से मिली हल्की राहत – मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हुई हल्की बढ़ोतरी

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ दिसंबर, मंगलवार। दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। मंगलवार सुबह भी पिछले एक पखवाड़े की तरह लोग कांपते नजर आए। हालांकि, मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लोधी  रोड पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच जहां कोहरे के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में इजाफा हुआ है। वायु गुणवत्ता स्तर मंगलवार को 431 पहुंच गया है, जिसे खतरनाक श्रेणी में माना जाता है।

  • समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता संतर (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 421 के साथ खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। वहीं,  आरकेपुरम में 367 पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके अलावा, इंडिया गेट के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 408 है।
  • दिल्ली में मंगलवार को ठंड से थोड़ी राहत है। दिल्ली में मंगलवार को औसतन न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री कम है, जबकि सोमवार को यह 2.7 था।

रविवार रात से ही दिल्ली में कोहरे की मोटी परत दिखने लगी थी। सोमवार सुबह दृश्यता शून्य हो गई। दिन में भी कोहरे एवं प्रदूषण के मिश्रण से घना स्मॉग छाया रहा। इससे पूरे दिन जबरदस्त ठंड बनी रही। ठंड के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री रहा।

बुधवार-बृहस्पतिवार को होगी बारिश

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश होने से रात का तापमान बढ़कर 7-8 डिग्री, जबकि दिन में 15-16 डिग्री जा सकता है।

लगातार शीतलहर के हुए 18 दिन

कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार लगातार शीतलहर चलने के मामले में भी दिल्ली में 119 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले दिसंबर 1997 में 17 तक दिन तक शीतलहर चली थी, जबकि इस बार 18 दिन हो चुके हैं। 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिल्ली का दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम था। इस साल 30 दिसंबर तक यह 18.57 डिग्री रहा। शुक्रवार तक यह और गिरकर 18.5 डिग्री से नीचे चला जाएगा। ऐसे में 1901 के बाद यह दूसरा सबसे सर्द दिसंबर बन गया है। दिसंबर 1901 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री था।

ठंड ने 119 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शायद ही किसी ने सोमवार जैसी ठिठुरन अपने जीवन में देखी हो। पखवाड़े भर से कंपकंपा देने वाली ठंड ने 119 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार का दिन ही नहीं, बल्कि पूरा दिसंबर 1901 के बाद सबसे ठंडा महीना रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 1901 से अब तक का मौसम विभाग के पास जो आंकड़ा मौजूद है, उसमें दिल्ली में अधिकतम तापमान इतना नीचे कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री दिसंबर 1997 में दर्ज किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!