Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जनपद एवं विधानसभा क्षेत्रवार आंदोलन करेगी कांग्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ दिसंबर, मंगलवार। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद करने से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस संगठन अब फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा। ये आंदोलन जिले और विधानसभा क्षेत्रवार होंगे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मिशन 2022 की है। राज्य में अभी तक बिखराव का शिकार रही कांग्रेस अब एकजुटता के बूते सरकार के खिलाफ हमलों की धार तेज करेगी। महंगाई को लेकर पार्टी का रुख आक्रामक रहना तय है। प्याज, सब्जियों के साथ ही घरेलू उपयोग के सामान, पेट्रोलियम पदार्थो व रसोई गैस की कीमतों को लेकर पार्टी अपने आंदोलन को अब ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की रणनीति बना रही है।

दरअसल सीएए और एनआरसी को लेकर बीते दिनों देहरादून में कांग्रेस के प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन में कार्यकर्ता एकजुट हो सड़कों पर उतरे। इससे पार्टी का भी मनोबल बढ़ा है। अभी तक राज्य में बड़े चुनावों में कांग्रेस को कामयाबी नहीं मिली है। अब 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने की कोशिश कर रही है।

पार्टी हाईकमान की ओर से भी आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी की हिदायत प्रदेश के तमाम क्षत्रपों को दी जा चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी जिलेवार व विधानसभाक्षेत्रवार आंदोलन की रणनीति को अंजाम देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!