Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परिवार की खुशियां हुई मातम में तब्दील – एसआइ के असमय मौत से टूटा परिवार

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ दिसंबर, मंगलवार। काफी समय से एक घर का सपना संजोया, उसे पूरा भी किया। इच्छा थी कि नए साल में उसमें प्रवेश करेंगे, लेकिन उम्मीद नरेश की मौत के साथ ही पल भर में टूट गई। मूलत: मुरादाबाद के रहने वाले एसआइ नरेश पाल यादव का परिवार पिछले कई सालों से काशीपुर कोतवाली परिसर में निवास कर रहा था। उनकी स्वच्छ छवि और मृदुल व्यवहार के चलते वह सभी के चहेते थे। पुलिस अधिकारी भी उनसे खासे प्रभावित थे।

नरेश ने अब तक काशीपुर की कटोराताल चौकी, पैगा चौकी, सूर्या चौकी, जसपुर की पतरामपुर चौकी, चौकी बाजार खटीमा, चौकी सिडकुल रूद्रपुर, थानाध्यक्ष नानकमता, थानाध्यक्ष झनकईया चौकी के प्रभारी पद पर कार्य किया। नरेश के चार बच्चों में बड़ी बेटी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है, छोटी बेटी नोएडा में एलएलबी कर रही है। उनके दो जुड़वा बेटे कृष्ण और कन्हैया हैं। जो काशीपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 11 के छात्र हैं। उन्होंने कुंडेश्वरी रोड स्थित एक कॉलोनी में फ्लैट खरीदा था। नरेश के परिजनों ने नए घर में आधा सामान शिफ्ट भी कर दिया, लेकिन नए घर में रहना नसीब न हो सका। उनकी मौत से परिवार की खुशियां बेरंग हो गईं।

उपनिरीक्षक नरेशपाल सिंह खटीमा बाजार चौकी पर भी रहे। कई वर्षों से बदहाल चौकी का सुंदरीकरण खुद निजी खर्चे से कराया था। 2013 से 2015 तक रहने के दौरान जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसके बाद वह झनकइया थाने के थानाध्यक्ष रहे। वह जिस थाने अथवा चौकी पर तैनात रहते थे, अपने स्तर से थाने-चौकियों का सुंदरीकरण कराना उनकी प्राथमिकता रहती थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!