Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं, बिना मास्क के घूम रहे हैं बाजार में

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस की ओर से 23 मार्च से मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश किए गए थे, जबकि एक अप्रैल से बिना मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की ओर से अब तक बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 10668 व्यक्तियों के चालान किए गए जबकि 1230 चालान शारीरिक दूरी का पालन न करने पर किए गए हैं। पुलिस की ओर से नियमों का पालन न करने पर एक सप्ताह में ही 2.22 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। भारी भरकम जुर्माना देने के बावजूद भी लोग मास्क पहनने को तैयार नहीं हैं। एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड के गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। कुंभ से फोर्स वापस लौटने के बाद कार्रवाई और तेज की जाएगी।

पुलिस की ओर से प्रतिदिन बिना मास्क लगाने वालों के औसतन 1000 तो वहीं शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के 150 चालान किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई कर सकती है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को बावजूद लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग बाजार में बिना मास्क घूमते हुए आसानी से दिख रहे हैं। यही नहीं शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि संक्रमण दर तेजी से बढ़ने लगी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!