Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

“केंद्र कोरोना महामारी के इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ कर रही है सहयोग” : शरद पवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने वीरवार को कहा कि केंद्र कोरोना महामारी के इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ सहयोग कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर इस खतरे से लड़ना होगा। राज्य और केंद्र दोनों को साथ आना होगा और महामारी से लड़ने का तरीका खोजना होगा। फेसबुक पर लाइव संबोधन में पवार ने कहा कि उन्होंने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की। उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पवार ने कहा कि कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार और सक्रिय मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने कहा, “महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है। मैं सभी हितधारकों से अपील करता हूं कि वे स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सहयोग करें। नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए कुछ कठोर उपायों की आवश्यकता है।” राकांपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र भी मदद कर रहा है। मैंने महाराष्ट्र के हालात के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की थी।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आश्वासन दिया कि केंद्र महाराष्ट्र सरकार और अन्य सभी राज्यों द्वारा स्थिति से निपटने के लिए खड़ा रहेगा। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता वायरल संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, जैसे विशेषज्ञों की सलाह पर वायरस श्रृंखला को तोड़ने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाना। 80 वर्षीय नेता की टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ व्यापारियों और छोटे व्यापारियों के विरोध के बाद आई। महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा ने सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के बाद शुरू में प्रतिबंधों की आलोचना की है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोनारोधी वैक्सीन का सिर्फ तीन दिन का स्टाक बचा है। महाराष्ट्र को आक्सीजन सिलेंडर की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश टोपे ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें नहीं हैं। अभी हमारे पास वैक्सीन की सिर्फ 14 लाख डोज हैं, जो मुश्किल से तीन दिन के लिए पर्याप्त होंगे। लोगों को वापस करना पड़ रहा है। यदि ऐसी स्थिति जारी रही, तो उन्हें पुन: टीकाकरण केंद्रों पर लाना मुश्किल हो जाएगा। टोपे का कहना है कि अब 20 से 40 वर्ष की उम्र वालों को भी टीका लगना जरूरी हो गया है। क्योंकि महाराष्ट्र में इसी आयुवर्ग के ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार ऐसा नहीं है कि केंद्र की ओर से महाराष्ट्र को टीका मिल नहीं रहा है। टीका मिल रहा है, लेकिन उसकी मात्रा कम और रफ्तार धीमी है। उनके अनुसार महाराष्ट्र को प्रति सप्ताह कम से कम 40 लाख डोज की आपूर्ति  होनी चाहिए। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने मुंबई में वैक्सीन की कमी को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार मुंबई में कोविशील्ड की सिर्फ एक लाख खुराकें शेष हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!