Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

पर्रीकर को एम्स से मिली छुट्टी, मंत्री बोले- स्वास्थ्य में सुधार लेकिन आराम की जरूरत

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, लेकिन अब भी उन्हें आराम की जरूरत है। रविवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने पर्रीकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते कहा कि नई दिल्ली से अपने राज्य (गोवा) लौटने के बाद भी उन्हें आराम करने की जरूरत है। करीब एक महीने तक दिल्ली के एम्स में भर्ती रहे पर्रीकर को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे एयर एंबुलेंस से गोवा चले गए। पर्रीकर को अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए 15 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

इस बीच नायक ने गोवा विधानसभा के भंग होने की किसी भी संभावना को खारिज किया है और विश्वास व्यक्त किया है कि पर्रीकर की अगुआई वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। राज्य में विकास के बारे में चर्चा करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में पर्रीकर से मिले गोवा भाजपा कोर कमेटी के सदस्य नायक ने कहा कि राज्य विधानसभा के भंग होने का कोई प्रस्ताव या संभावना नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘यह सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।’बता दें कि पर्रीकर की बीमारी के कारण विपक्षी दल कांग्रेस ने गोवा सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘पर्रीकर आज शाम एयर एंबुलेंस से गोवा पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से, वह सीधे डोना पाउला में अपने निजी निवास पर जाएंगे।’ वहीं, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर बात करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री नायक ने कहा कि ठीक है अगर पर्रीकर गोवा में इलाज करते हैं, लेकिन उन्हें आराम करने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने एक समारोह के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पिछले महीने एम्स में भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।’ मंत्री ने कहा कि वह शुक्रवार को पर्रीकर से भी मिले थे। उन्होंने बताया, ‘”मुझे खबर मिली कि वे वापस लौट रहे हैं, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हुआ कि वे वापस आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनके कुछ और दिनों तक एम्स में रहने की संभावना थी।’

राज्य स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि पर्रीकर के निजी निवास में सारी जरूरी व्यवस्था की गई है, जहां राज्य संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगी। बता दें कि शुक्रवार को पर्रीकर ने एम्स में पार्टी और सहयोगी दल के नेताओं से मुलाकात कर तमाम मुद्दों पर चर्चा की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी सरकार सामान्य रूप से काम करती रहे। अस्पताल में मिले मंत्रियों के मुताबिक, दशहरा के बाद उनके काम पर लौटने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोर कमेटी गोवा में भाजपा का मुख्य निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसमें पर्रीकर, नायक और पार्टी के राज्य प्रमुख विनय तेंदुलकर जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में पर्रीकर की अगुआई वाली सरकार के पास 23 विधायकों का समर्थन है। इनमें 14 भाजपा के विधायक हैं, तीन गोवा फॉरवर्ड पार्टी, तीन महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और तीन निर्दलीय शामिल हैं। 16 विधायकों के साथ विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!