Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम- डॉ. धन सिंह रावत

सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों में होगा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री विभिन्न स्कूलों में जाकर कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 जनवरी 2024, देहरादून। सूबे में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जायेगा। जहां पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस विशेष कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे। इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये हैं जहां पर छात्र-छात्राएं अपनी सेल्फी ले सकेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियों में विभाग पूरे जोर-शोर से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 7वें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगें और बच्चों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के खास टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री की इस मास्टर क्लास का प्रदेश के सभी राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, डायट, एससीईआरटी एवं विभागीय कार्यालयों में लाइव प्रसारण देखा जायेगा। जहां पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस देशव्यापी कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वह स्वयं भी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ायेंगे। इस दौरान राज्यपाल के साथ विभागीय सचिव, मुख्यमंत्री के साथ महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा विभागीय मंत्री के साथ अपर सचिव व निदेशक विद्यालयी शिक्षा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने निकटतम स्कूलों में जाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम जनमानस तक अधिक से अधिक पहुंचे इसके लिये हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!