Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

लोगों में दहशत सुरक्षाबलों ने आधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने पूरे मुहल्ले को सीज कर दिया।

सुरक्षाबलों ने जम्मू में लक्ष्मीपुरम मुहल्ले की घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान, लोगों में दहशत Jammu News

करीब दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को भी घरों में बंद कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को देख मुहल्ले के लोग खौफजदा थे।

जम्मू,  सुबह साढ़ें पांच बजे का समय था। सुरक्षाबलों की गाड़ियां चिनौर थानांतर्गत लक्ष्मीपुरम मुहल्ले में प्रवेश करती हैं। आधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने पूरे मुहल्ले को सीज कर दिया। यही नहीं मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया और क्षेत्र में स्थित ट्यूशन सेंटर को भी बंद करने के निर्देश दे दिए गए। उसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।

मुहल्ले में इतनी भारी संख्या में सुरक्षाबल देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि यहां आतंकियों की घुसपैठ हो गई है और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाशी के लिए ही यह सर्च आपरेशन चलाया है। करीब दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को भी घरों में बंद कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को देख मुहल्ले के लोग खौफजदा थे। डॉग स्कवाड, मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षाबल तलाशी ले रहे थे। कुछ लोगों ने हिम्मत कर सुरक्षाबलों से पूछने का प्रचास किया परंतु किसी ने कुछ नहीं बताया। उन्हें यह कहकर घरों में बैठने को कहा कि सर्च आपरेशन में कोई बाधा न डाले।

क्षेत्र में बढ़ते खौफ को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने स्थिति को शांत करते हुए लोगों को बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा आरंभ होने से पहले सुरक्षाबल सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए यह मॉक ड्रिल चला रही है। घबराने की बात नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह भी क्षेत्र में हरेक पर नजर रखें। संदिग्ध दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन व सुरक्षाबलों से संपर्क करें। सर्च आपरेशन में सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ राज्य पुलिस के जवान व खुफिया विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सुरक्षाबल अपने शिविर में वापिस लौट गए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा से पूर्व आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते यह सर्च आपरेशन चलाया गया है। इस तरह के अभियानों से सुरक्षाबल अपनी भावी रणनीति तैयार करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!