Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

सूरत गुजरात से चार धाम यात्रा पर निकले तीन युवक गंगा में डूबे

गुजरात के तीन युवक गंगा में डूबे, एक का शव बरामद Dehradun News

ऋषिकेश के शिवपुरी गंगा तट पर गुजरात से आए 15 युवकों के समूह में शामिल तीन युवक गंगा में डूब गए। एक युवक का शव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

ऋषिकेश,सूरत गुजरात से चार धाम यात्रा पर निकले युवकों के ग्रुप में शामिल तीन युवक शुक्रवार की शाम ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के समीप गंगा में डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है। दो युवक अब तक गंगा में लापता है।

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के समीप तीन युवक गंगा में डूब गए। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। दो युवक गंगा में लापता हो गए। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गुजरात से 15 युवकों का ग्रुप 18 जून को चार धाम यात्रा पर गया था। शुक्रवार को यह सभी लोग शिवपुरी पहुंच गए थे।

राफ्टिंग के पश्चात एक युवक फेनिल ठक्कर (22 वर्ष) पुत्र भरत भाई गंगा में नहाने चला गया। हालांकि राफ्टिंग गाइड ने युवक को चेतावनी दी थी कि गंगा में पानी बढ़ा हुआ है, जरा सावधानी रखना। इस बीच युवक का पैर फिसला और वह तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद उसके साथी कुणाल कोसाड़ी (23 वर्ष) पुत्र प्रवीण भाई और जेनिश पटेल (24 वर्ष) पुत्र दीपक भाई ने साथी को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को ही तैरना नहीं आता था, यह दोनों भी गंगा के तेज बहाव में में गायब हो गए।

सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर प्रमोद कुमार शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुजीत कुमार, चौकी प्रभारी नीरज रावत और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। टीम ने फेमिल ठक्कर का शव बरामद कर लिया है। यह सभी युवक अंबाजी रोड चौडियासी डेरी बागल जिला सूरत गुजरात के रहने वाले हैं। मृतक युवक का अपना रेस्टोरेंट है।

यह सभी लोग नौकरी पेशा और कारोबारी हैं। युवक के शव को एम्स ऋषिकेश मोर्चरी में रखवाया गया है। युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया। शनिवार की सुबह डूबे युवकों की तलाश में फिर रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!