Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
देश

उत्तराखंड के नगर निगमों को मिले पांच करोड़ तक के अधिकार

उत्तराखंड के नगर निगमों को मिले पांच करोड़ तक के अधिकार

राज्य के नगर निगमों को पांच करोड़ तक की योजनाओं की स्वीकृति के अधिकार मिल गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

देहरादून,। राज्य के नगर निगमों को पांच करोड़ तक की योजनाओं की स्वीकृति के अधिकार मिल गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी अब नगर निगम में ही योजनाओं का परीक्षण कर स्वीकृति देगी। इसके लिए स्वीकृति को शासन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सरकार ने कैबिनेट में नगर निगमों के विकास के लिए अधिकारी बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसी के तहत सरकार ने नगर आयुक्त, महापौर, कार्यकारिणी समिति, नगर निगम बोर्ड के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि की। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए कहा कि नगर निगमों के पास केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और स्वयं की आय की धनराशि के कार्यो को स्वीकृत करने का अब पूरा अधिकार होगा।

सचिव शहरी विकास अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया कि पूर्व में एक करोड़ से पांच करोड़ तक की योजनाओं की स्वीकृति प्रमुख सचिव, सचिव स्तर पर गठित विभागीय समिति करती थी। मगर, अब नगर आयुक्त के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय नगर निगम की समिति इन कार्यो को स्वीकृति देगी।

हालांकि विभाग ने इसके लिए कुछ शर्ते तय की हैं। इन शर्तो का पालन करते हुए यह अधिकार नगर निगम को दिए गए हैं। समिति में ये लोग शामिल शहरी विकास मंत्रालय ने समिति में नगर आयुक्त को अध्यक्ष, नगर निगम का वित्त अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी जिसे नियोजन की जानकारी हो, कार्यदायी संस्था का सहायक अभियंता स्तर से ऊपर, कार्य की प्रकृति से संबंधित अधिकारी जिसे नगर आयुक्त उचित समझें को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

पांच करोड़ के ऊपर लेनी होगी अनुमति 

शहर विकास विभाग ने कहा कि पांच करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए शासन के वित्त विभाग के नियमों के अनुसार अलग से अनुमति लेनी होगी। यह प्रस्ताव वित्त व्यय समिति के अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही स्वीकृत माने जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!