Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
क्राइमदेश

ट्यूशन से लौट रहा था 10वीं का छात्र को हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2023, शनिवार, अमरावती। आंध्र प्रदेश के बापतला जिले में आज 10वीं कक्षा के एक छात्र को कुछ अज्ञात लोगों ने जिंदा जला दिया। हमलावरों ने अमरनाथ (15) पर उस समय पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जब वह ट्यूशन के लिए जा रहा था। गंभीर हालत में उसे गुंटूर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना आज चेरुकुपल्ली मंडल (ब्लॉक) के राजावोलु गांव में हुई। स्थानीय स्कूल में 10वीं का छात्र अमरनाथ अपनी साइकिल से ट्यूशन जा रहा था, तभी रेडलापलेम के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उस पर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी।

उसके रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आग बुझाने पहुंचे और उसे जीजीएच गुंटूर ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मरने से पहले अपने बयान में लडक़े ने पुलिस को बताया कि वेंकटेश्वर रेड्डी और कुछ अन्य लोगों ने उसे टॉर्चर किया।
इस बीच, अमरनाथ के दादा रेड्डैया ने कहा कि हत्या के लिए वो लडक़ा जिम्मेदार है जो उनकी पोती को परेशान कर रहा था। अमरनाथ ने अपनी बहन को परेशान करने के लिए लडक़े की खिंचाई की थी। उसने लडक़े से उस कॉलेज में घूमने के लिए मना किया था जहां उसकी बहन पढ़ती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!