Breaking News :
>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
क्राइम

नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

नोएडा। नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-79 स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की गई। इस दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग एप और वेबसाइटों का संचालन कर लोगों को कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, तीन वाई-फाई राउटर, पांच एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। डिजिटल जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपये के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं, जिससे गिरोह की गतिविधियों का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच बनाते थे। शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को मामूली लाभ देकर उनका भरोसा जीतते थे, लेकिन बाद में बड़ी रकम जमा कराने के बाद उनसे संपर्क तोड़ लेते थे और धनराशि हड़प लेते थे।

जांच एजेंसियों को विभिन्न राज्यों के पीड़ितों से जुड़ी जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना हैदराबाद क्षेत्र में सक्रिय है और नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने अब तक 400 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

फिलहाल बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.