Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

आकाशीय बिजली से एक की मौत, 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून: उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक, सरणा गांव के गमरा तोक में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो मवेशी झुलस गए। इधर, उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तरकाशी में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। यहां सरणा गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे बादलों के तेज गर्जन के साथ आसमानी बिजली गिरी।

इसकी चपेट में आने से 50 वर्षीय श्यामू लाल झुलस गया, उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। समीप की गौशाला में भी आकाशीय बिजली से दो मवेशी मारे गए।

दूसरी तरफ, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दून और आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है।

मंगलवार को ही सूबे के कुछ इलाकों में मौसम के मिजाज बदले-बदले नजर आए। चारधाम में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि चमोली जिले में बारिश व उत्तरकाशी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से इन क्षेत्रों के तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आई है।

सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे सेब बगीचों व अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। दोपहर एक से दो बजे के बीच आधे घंटे की ओलावृष्टि ने किसानों व बागवानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!