Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्ड

डेढ़ घंटे की बारिश ने खोल दी नौ करोड़ की नालियों की पोल

देहरादून। करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने राजधानी की मॉडल रोड की नालियों की पोल खोल कर रख दी है। बारिश का पानी जिस तरह से नाली की बजाए सड़कों पर बहा, उससे नौ करोड़ की लागत से बनी इन नालियों के डिजाइन पर भी सवाल खड़े उठ रहे हैं।

कई जगह तो पानी के साथ नालियों में जमी गंदगी सड़कों पर फैल गई। इस दौरान लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को अचानक मौसम बदला और करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। दून की सड़कें कई जगह तालाब बनी नजर आई।

खासतौर पर नौ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई मॉडल रोड की नालियों की इस डेढ़ घंटे की बारिश ने पोल खोलकर रख दी। गांधी रोड, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, पटेलनगर, निरंजनपुर मंडी, आइएसबीटी, धर्मपुर और ईसी रोड आदि कई इलाकों में नालियों से बारिश के पानी की सुचारू निकासी नहीं हो पाई जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़को पर बहने लगा।

इससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई इस दौरान लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। लोगो ने इन नालियों के डिजाइन पर भी सवाल उठाए हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल तो प्रिंस चौक और दर्शनलाल चौक पर देखने को मिला।

वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य क्षेत्रों में माता मंदिर रोड, लालपुल से कारगीचौक, बंजारावाला रोड, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर, धर्मपुर, रिंग रोड, क्लेमेनटाउन, रायपुर, राजपुर आदि इलाकों में बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन गई।

स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस बारिश में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा। इस अंदाज लगाया जा सकता है।

हरिद्वार रोड पर ज्यादा परेशानी 

शहर की हरिद्वार रोड से कई जगह अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान कई नालियां टूट गई। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई है बारिश के दौरान जलभराव होने से यह दुर्घटना का सबब बन गई है। रिस्पना से लेकर नेहरू कॉलोनी और रेसकोर्स चौक से लेकर प्रिंस चौक तक नालियां कई जगह पर टूटी हुई हैं।

मांगा जाएगा जवाब 

देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन के मुताबिक, अगर इस बारिश में भी नालियों से पानी की निकासी सुचारू नहीं हुई और पानी सड़कों पर बहा तो यह गंभीर बात है। इस संबंध में लोनिवि और नगर निगम से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बरसात से पूर्व नालियों की सफाई कराई जाएगी ताकि पानी की निकासी में कोई दिक्कत न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!