Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बंशीधर भगत के बयान से एक बार फिर विपक्ष को मिला मुद्दा, जानिए क्या बयान दिया ?

  • “हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, एक बनाएं या दो बनाएं, इससे जनता को मतलब नहीं” : बंशीधर भगत 
  • हरदा बोले, 56 विधायकों को बना दें सीएम

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के बयान को एक बार फिर विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। भगत के वायरल हो रहे वीडियो में बयान है, हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, एक बनाएं या दो बनाएं, इससे जनता को मतलब नहीं। कैबिनेट मंत्री भगत के बयान वाले इस वीडियो को विपक्षी नेता दिन भर वायरल करने में जुटे रहे। उनके इस बयान पर अलग-अलग तरह की टिप्पणी की जा रही थी।

जनता को काम चाहिए और स्वराज चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भगत के एक समाचार एजेंसी को दिए इस बयान को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत से लेकर अन्य तमाम कांग्रेस नेताओं ने तीखी टिप्पणी की है।

भगत के इस बयान के बाद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने लिखा है, आप लोग तीन या 10 ही क्यों, आपके विधायकों की संख्या 56 है। एक-एक बार सभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। इससे बहुत सारी आत्मा तृप्त हो जाएंगी। हरदा की इस टिप्पणी पर भी लोगों ने कटाक्ष किया है। किसी ने पूर्व सीएम से ही अपने शासनकाल के पांच कार्य पूछ लिए तो किसी ने उनके बयान की सराहना की है।

हरदा नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी लगातार चुनौती दिए हुए हैं। कभी सलाह देने में जुटे हैं तो कभी उन पर तीखा कटाक्ष कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने भी मीडिया को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भगत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके नजरिये को लेकर इतना कहना चाहते हैं कि 2022 में जनता का मतलब जनता जरूर बता देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!