Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू के पिरड़ी बूथ में पौधा रोपण कर मनाई डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, कुल्लू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू के पिरड़ी बूथ में रुद्राक्ष का पौधा रोप कर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पौधारोपण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संबोधन में उनकी जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद ने समय रहते बंगाल का विभाजन किया। पंजाब पाकिस्तान में चला गया था, पाकिस्तान से पजांब लाने में भी श्यामा प्रसाद का बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा विभाजन तो बहुत बाद में हुआ है, उन्‍होंने भारत को एकजुट होने का काम किया है।

नड्डा ने कहा उस समय डा. श्यामा प्रसाद ने नारा दिया था एक दिशा में दो विधान, दो संविधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का विस्तार से उल्लेख किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत पर उनकी माता ने जवाहर लाल नेहरू से जांच की मांग की थी। इसके लिए एक पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा गया था कि आप कायर हो आप डर गए हो मेरे बेटे की निष्पक्ष जांच हो। इसके बाद आज तक जांच नहीं हुई।

उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या हजारों में थी, इसके बाद लाखों में हुई आज 18 करोड़ है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। पांच अगस्त 2019 को मुझे सौभाग्य मिला सांसद में गृह मंत्री के बगल में बैठ कर उंगली से बटन दबाकर धारा 370 को धाराशाही कर दिया।

यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति से सुबह धारा 370 को देखा और शाम को धारा 370 को धाराशाही होते हुए देखा। आज भारत में एक विधान एक संविधान, एक प्रधान है।

जम्मू कश्मीर में लगभग 126 कानून लागू नहीं होते थे और आज सब लागू किए गए हैं। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली रवाना हुए।

 नड्डा ने सोमवार को कुल्‍लू स्थित अपनी बुआ क घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इससे पहले उन्‍होंने अटल टनल रोहतांग का दीदार किया था व मंडी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!