Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
देश

हिमाचल प्रदेश के नए राज्‍यपाल होंगे ‘राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल को बदल दिया गया है। अब बंडारू दत्‍तात्रेय की जगह राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नए राज्‍यपाल होंगे। राजेंद्र मूलत गोआ के रहने वाले हैं।

दत्तात्रेय को सितंबर महीने में दो साल का कार्यकाल पूरा होना था। राजेंद्र आर्लेकार गोआ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गोआ विधानसभा के अध्‍यक्ष पद पर ही वह रह चुके हैं।

23 अप्रैल 1954 को गोआ के पणजी में जन्‍मे 67 वर्षीय राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर अब हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। इनके परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे हैं।

राजेंद्र आर्लेकार 2012 से 2015 तक गोआ विधानसभा के स्‍पीकर रहे हैं। इसके बाद अक्‍टूबर 2015 से 2017 तक वन पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। 2002 से 07 तक गाेआ विधानसभा में एमएलए रहे हैं। अब राष्‍ट्रपत‍ि ने उन्‍हें पहाड़ी राज्‍य हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है।

बंडारू दत्‍तात्रेय को हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया। बंडारू दत्‍तात्रेय हैदराबाद से थे व करीब दो साल से हिमाचल में गर्वनर का कार्यभार देख रहे थे।

राष्‍ट्रपति ने इनके अलावा थावर चंद गहलोत को कर्नाटक, हरि बाबू कांभापति को मिजोरम, मंगुभाई छागनाभाई पटेल को मध्‍य प्रदेश का गवर्नर नियुक्‍त किया है। इसके अलावा मिजोरम के गवर्नर पीएस श्रीधरण पिल्‍लई को गोआ का जिम्‍मा सौंपा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!