Breaking News :
>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल डील व पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राफेल डील व पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग सवाल करते हैं उन्हें सरकार जेल में डाल देती है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लोगों से खाली जगह को भरने का आग्रह किया। ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘रिक्त स्थान को भरें:  मित्रों वाला राफेल है, टैक्स वसूली…….महंगा तेल है,  PSU-PSB की अंधी सेल है सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार……………..है !’

4 जून को वायनाड सांसद राहुल गांधी ने केंद्र पर वार किया और सवाल पूछा था कि राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की जांच के लिए केंद्र क्यों नहीं तैयार है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को राफेल डील की जांच का जिम्मा  JPC  को सौंपने की बात कही थी।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस नेता ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया और लोगों के लिए सवाल पोस्ट किया कि मोदी सरकार इस डील की जांच JPC से कराने के लिए तैयार क्यों नहीं है। इस सवाल के उत्तर के लिए चार विकल्प भी दिए- अपराधबोध, मित्रों को बचाना है, जेपीसी को राज्यसभा सीट नहीं चाहिए या उपरोक्त सभी विकल्प सही हैं।

राफेल डील को लेकर राहुल हमलावर रहे हैं। इसपर वे भ्रष्टाचार का आरोप लंबे समय से लगाते रहे हैं और 2019 लोकसभा चुनाव में इसे बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनाया था।कांग्रेस ने राफेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने की मांग की और कहा कि सच का पता लगाने के लिए जांच का केवल यही रास्ता है।

विदित रहे कि फ्रांस ने 2016 में भारत के साथ किए गए 59000 करोड़ रुपये के राफेल डील में जांच शुरू करने का ऐलान कर दिया है जो 36 डिसॉल्ट निर्मित फाइटर जेट के लिए है। कांग्रेस ने यहां तक कहा है कि आगामी संसद सत्र में यह मुद्दा उठाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!