Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
क्राइमदेश

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सामने आई हिंसा की घटना

प्रशासन छुट्टी पर है : सुवेंदु

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2023, मंगलवार, हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब लोगों के एक समूह ने रिशरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर बड़े देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर पथराव किया और स्टेशन के पास एक वाहन में आग लगा दी।

ताजा घटना हुगली के रिशरा रेलवे स्टेशन पर हुई

विदित रहे कि पथराव की ताजा घटना हुगली के रिशरा रेलवे स्टेशन पर हुई, जिसके चलते सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए निलंबित करना पड़ा। ईस्टर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कोसिक मित्रा ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया गया था। हालांकि, अब सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बीती रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम को रद्द कर कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।

रामनवनी पर शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है। रविवार को हुगली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रामनवनी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हुई झड़पों के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है। राज्य सरकार ने बाद में निषेधाज्ञा जारी की और जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया।

इससे पहले गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा के बाद, ममता सरकार ने शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) को इसकी जांच का काम सौंपा है।

ताजा घटना पर सुवेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया व्यक्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने देर रात हुगली जिले के रिशरा स्टेशन में पथराव की ताजा घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सुवेंदु ने कहा कि रिशरा जल रहा है और पूरा राज्य प्रशासन ‘दीघा’ में समुद्र तट की छुट्टी का आनंद ले रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!