Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी को प्रतिवर्ष प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लेने व नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर० के जैन, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी को प्रतिवर्ष प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लेने व नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर० के जैन, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

बता दें कि CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून ने अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा/ चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। संस्थान द्वारा विगत वर्ष भी कोरोना काल में अनाथ हुए 100 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया था, जिसके तहत संस्थान में कई छात्र-छात्रायें अध्ययनरत हैं। अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च शिक्षा देने के निर्णय लिया है, इस वर्ष अभी तक कई छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है, जबकि प्रवेश कि तिथि को भी 31 दिसम्बर 2022 तक विस्तारित किया गया है।

CIMS&UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ भी जन जागरूकता अभियान भी चला रहे है, नशे को ना जिंदगी को हाँ के नारा देते हुए वह युवाओ से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हे नशे के खिलाफ जागरूक करते है. इस कार्य के लिए उन्हें अब तक कई सम्मान मिल चुके हैं। आज अल्पसंख्यक आयोग ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। सम्मान पाकर एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में छात्र हित में ओर काम करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि कोई अनाथ, अहसाय, योग्य छात्र/छात्रायें उच्च शिक्षा लेने से वंचित न रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!