Breaking News :
>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में जल्दी ही पर्यटकों का बर्फबारी का इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर 2022 के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है। उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर 2022 के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है। बता दें कि राज्य के पर्यटन स्थलों मसूरी, धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत कई इलाकों में बर्फबारी देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक उमड़ते हैं।

सोमवार को उत्तराखंड में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बिगड़ा
उत्तराखंड में कई जगहों पर सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। 

अधिकतम तापमान : 24 डिग्री 
न्यूनतम तापमान : 8 डिग्री

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!