Breaking News :
>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

देवभूमि पत्रकार यूनियन के दिवार्षिक चुनाव संपन्न, विजय जायसवाल अध्यक्ष, डॉ० वी.डी. शर्मा महासचिव निर्वाचित

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी०) के आज हुए द्विवार्षिक चुनाव में विजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष व डॉ० वी.डी. शर्मा को प्रदेश महासचिव चुना गया।

उक्त घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ० चंद्र सिंह तोमर “मयंक” एवम सह चुनाव अधिकारी अशोक खन्ना ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त एस.एन. उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, अनिल वर्मा व डॉ० मदन मोहन पाठक को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह नेगी व गोपाल सिंघल को सचिव, रवि अरोड़ा व प्रदीप चौधरी को संगठन सचिव, शशिकांत मिश्रा व राजेश शर्मा प्रचार सचिव (प्रवक्ता) चुने गए।

इनके अतिरिक्त राजेश भटनागर, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र नारसन, सुभाष चंद्र जोशी, शैलेंद्र सिंह, तेजराम राम सेमवाल, श्रीमती प्रेमलता भरतरी, राजीव कुमार आहूजा, परमजीत सुखीजा (मनोनीत) व ललिता प्रसाद लखेड़ा (मनोनीत) सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। यूनियन के संस्थापक सदस्य अजय कांबोज, कृष्ण गोपाल, अशोक खन्ना, वी.के. शर्मा, डॉ० चंद्र सिंह तोमर “मयंक” एम आर ध्यानी को संरक्षक घोषित किया गया।

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित साधारण सभा में प्रदेश महासचिव डॉ० वी.डी. शर्मा ने यूनियन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष एस.एन. उपाध्याय ने वार्षिक आय–व्यय (ऑडिट रिपोर्ट) प्रस्तुत की। कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। सभा में अशोक गुलाटी (जिला अध्यक्ष व कुमाऊँ प्रभारी), अनिल राणा (जिला अध्यक्ष चमोली), उर्बादत्त भट्ट ( जिला अध्यक्ष नैनीताल), संदीप राणा ( उत्तरकाशी), सूर्य प्रकाश भट्ट, तेजराम सेमवाल (घनसाली, नई टिहरी), डॉ० मदन मोहन पाठक (अल्मोड़ा), हरीश नौटियाल (जिला कोषाध्यक्ष देहरादून), विभोर शर्मा, दीपक धीमान (जिलाध्यक्ष देहरादून) आदि ने सुझाव व विचार रखे। सभा की अध्यक्षता विजय जायसवाल ने तथा संचालन डॉ० वी.डी. शर्मा ने किया।

सभा में प्रदेश के आठ जनपदों से सैकड़ों पत्रकार बंधु उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, गोपाल शर्मा, नवीन जोशी, डॉ० एम.आर. सकलानी, दुष्यंत शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिद्वार, दिनेश कुमार, अनुज सैनी, राजकुमार छाबड़ा, प्रदीप भंडारी, बाबी गुप्ता, सुरेश चावला, दीपक गुलानी, रजत शर्मा, संजय भट्ट, संजय गर्ग, वीर सिंह चौहान, भुवन उपाध्याय, संजय कुमार, योगेश सक्सेना, जागेश मंमगई, दीपाली कश्यप, विवेक वर्मा, डी.एस. माथुर, हरप्रीत सिंह, ऋतुराज गैरोला, हर्ष निधि शर्मा, मनमोहन बधानी, मनवीर सिंह नेगी, संदीप जनधारी, गौरव भारद्वाज, शैलेंद्र पोखरियाल आदि उपस्थित थे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!