Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर जनपद नैनीताल में सभी विकास खण्डों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया

जिलाधिकारी ने हरेले मेले की शुभकामनायें देते हुये कहा कि वृक्षों से हमारा जन्म-जनमान्तर का नाता है। इस अटूट रिश्ते को हमें टूटने नहीं देना है।

“हम जो भी पौंधा लगाते हैं, कम से कम एक वर्ष तक उसकी देखभाल करें” : जिलाधिकारी

वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं तथा विकास में वृक्षों एव हरियाली का विशेष योगदान है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, हल्द्वानी (सूचना)। हरेला कुमाऊँ का अत्यन्त प्राचीन एवं प्रसिद्व त्यौहार है। सावन मास के प्रथम दिन यह त्यौहार मनाया जाता है। लोक जीवन में इस पर्व की विशेष महत्ता है। हरियाली ग्रीष्म ऋतु में सूखे व मुरझाये वनस्पति संसार के पुनर्जीवन का प्रतीक है।

हरेला पर्व पर पौधा रोपण का विशेष महत्व है। वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं तथा विकास में वृक्षों एव हरियाली का विशेष योगदान है। हरियाली को बनाये रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरेला मेले के उपलक्ष्य में कही।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में जनपद में हरेले के पर्व के उपलक्ष्य पर सभी विकास खण्डों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई तथा वहीं उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने हरेले मेले की शुभकामनायें देते हुये कहा कि वृक्षों से हमारा जन्म-जनमान्तर का नाता है। इस अटूट रिश्ते को हमें टूटने नहीं देना है, पौधे नि:स्वार्थ भाव से हमें बहुत कुछ देते हैं, इसलिए हमें जिन्दगी में वृक्षों का ऋणी रहना चाहिए। उन्होंने कहा हम जो भी पौंधा लगाते हैं, कम से कम एक वर्ष तक उसकी देखभाल करें।

सम्बंधित खबर : https://akashgyanvatika.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-gave-best-wishes-to-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-harela/

https://akashgyanvatika.com/kumaoni-andaj-mai-manaya-gaya-harela-parv/

https://akashgyanvatika.com/harela-paryavaran-ke-prati-sneh-ka-prateek/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!